February 20, 2026

भारतीय नागरिक लेबनान छोड़ें; युद्ध की आशंका के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी

बेरूत : इजरायल और हिजबुल्ला के बीच बढ़ रहे तनाव के कारण भारत सरकार भी अलर्ट मोड पर है। जानकारी है कि भारत ने अपने नागरिकों (Indian citizens) को लेबनान छोड़ने की सलाह दी है। साथ ही भारतीयों को लेबनान की यात्रा नहीं करने के लिए कहा गया है। अटकलें हैं कि इजरायल जल्द ही लेबनान पर आक्रमण की तैयारी कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक बेरूत में भारतीय दूतावास की तरफ से जारी एडवाइजरी (Advisory) में कहा गया है, ‘लेबनान में पहले से मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को लेबनान छोड़ने की सलाह दी जाती है।’ आगे कहा गया, ‘जो किसी वजह से वहां रुके हुए हैं, उन्हें गंभीर सतर्कता बरतने, गतिविधियों को सीमित करने और बेरूत में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने की हिदायत दी जाती है।’ दूतावास की तरफ से ईमेल आईडी- cons.beirut@mea.gov.in और आपातकाल के लिए नंबर +96176860128 भी जारी किया गया है।

बेरूत में भारतीय दूतावास की वेबसाइट मुताबिक, मुल्क में करीब 4 हजार भारतीय रहते हैं। इससे पहले 1 अगस्त को भी भारतीय दूतावास ने नागरिकों को लेबनान छोड़ने के लिए कहा था। दरअसल, तब हमास और हिजबुल्ला के नेताओं की मौत को लेकर क्षेत्र में तनाव बना हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *