वोटर जागरूकता के लिए एमएसएमई ने औद्योगिक इकाइयों में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
विधानसभा आम चुनाव को लेकर जिलेभर में डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता गतिविधियां जारी हैं। इसी कड़ी में शनिवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के माध्यम से बादली,झज्जर,बहादुरगढ़ स्थित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में स्वीप अभियान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वीप अभियान की जिला नोडल अधिकारी एवं एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि विभिन्न विभागों द्वारा जिलेभर की शिक्षण संस्थाओं, स्वास्थ्य संस्थान, महिला एवं बाल विकास विभाग,सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, एमएसएमई द्वारा अनेक गतिविधियों का आयोजन करते हुए आमजन को मतदान के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।
एडीसी ने बताया कि आगामी पांच अक्टूबर को होने वाले चुनाव में बढ़ चढ़ कर मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेना जरूरी है। लोकतंत्र में वोट का अहम योगदान है, ऐसे में श्रमिकों के अलावा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वह मतदान के दिन किसी भी संस्थान में काम करने वाला व्यक्ति वोट डालने से वंचित ना रहे,इसके लिए बाकायदा सह वेतन अवकाश घोषित किया गया है,ऐसे में फैक्ट्रियों और अन्य निजी संस्थानों में काम करने वाले कामगर अपना वोट अवश्य डालें और लोकतंत्र के महापर्व में सहभागी बने। उन्होंने बताया कि स्वीप कार्यक्रम ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों तक जागरूकता अभियान के तहत मतदान का संदेश दिया जा रहा है। इसके अलावा जिले में अनेक गतिविधियां निरंतर जारी है जिसके द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने पात्र मतदाताओं का आह्वान किया कि वे पांच अक्टूबर शनिवार को अपना वोट अवश्य डालें ।
