February 20, 2026

हिंदी भाषा को भारत देश की राजभाषा होने का गौरव प्राप्त है

हिंदी भाषा को भारत देश की राजभाषा होने का गौरव प्राप्त है। हिमाचल सरकार तथा भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश, दैनिक राजकीय कार्यों में हिंदी भाषा के उपयोग एवं प्रोत्साहन हेतु सतत् प्रयासरत है।

वर्ष 2023-24 में श्री विनोद वर्मा, सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी मण्डी जिला मण्डी द्वारा दैनिक राजकीय कार्य, राजभाषा हिंदी में संपादित करने एवं राजभाषा हिंदी के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश, जिला मण्डी द्वारा उन्हें “राजभाषा हिंदी सम्मान -2024” प्रदान किया गया।

इस मौके पर उपायुक्त मण्डी अपूर्व देवगन ने उन्हें उत्कृष्ठ अधिकारी प्रशस्ति पत्र के साथ शॉल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *