February 20, 2026

मुख्यमंत्री के संभावित जोगिन्दर नगर दौरे को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित

एसडीएम मनीश चौधरी की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन, विभागों को दिए जरूरी दिशा निर्देश

जोगिन्दर नगर, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संभावित जोगिन्दर नगर प्रवास को लेकर आज लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह परिसर जोगिन्दर नगर में विभागीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जीवन ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
एसडीएम ने मुख्यमंत्री के आगामी संभावित जोगिन्दर नगर प्रवास को लेकर सभी विभागीय अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करने के साथ-साथ जन सभा को भी संबोधित करने का कार्यक्रम संभावित है। इसके अलावा वे जिला स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक भी ले सकते हैं। ऐसे में सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर सभी तैयारियों को समयबद्ध पूर्ण करना सुनिश्चित बनाएं।
मनीश चौधरी ने सभी विभागीय अधिकारियों को वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी को भी प्रदर्शित करने के निर्देश दिये। साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाने के लिए फ्लेक्स इत्यादि तैयार करने को भी कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री के जोगिन्दर नगर प्रवास को सफल बनाने के लिये सभी विभागीय अधिकारियों से टीम वर्क की भावना के साथ कार्य करने के भी निर्देश दिये।
बैठक में विभिन्न विभागों के उपमंडल स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *