February 25, 2026

बारामुला में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी, दो आतंकी ढेर

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है और दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। इस बीच सुरक्षाबलों ने बारामूला में दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। दो जगहों पर हो रहे एनकाउंटर में शुक्रवार को दो जवान शहीद हो गए थे। जानकारी के मुताबिक, अभी बारामूला के अलावा किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़ जारी है और सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल रखा है।

बारामूला में सुबह-सुबह दोनों तरफ से गोलीबारी फिर से शुरू हो गई। माना जा रहा है कि पुलिस सब डिवीजन पट्टन के चक टपर इलाके में स्थित एक बाग में स्थित इमारत में 2-3 आतंकवादी छिपे हुए हैं। सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों लगातार आतंकियों की तलाश में जुटे हुए हैं। भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने एक पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘ऑपरेशन चक टपर’ बारामूला आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया। दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हुई है। अभी भी ऑपरेशन जारी है।

इससे पहले शुक्रवार शाम को किश्तवाड़ में एक गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने छतरू क्षेत्र के नैदघाम इलाके में घेराबंदी करके एक तलाशी अभियान शुरू किया इस दौरान ही मुठभेड़ हुई। जवानों का आतंकवादियों से आमना-सामना हुआ और शाम करीब साढ़े तीन बजे मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान दो जवान शहीद हो गए थे और 2 जवान जख्मी हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *