February 25, 2026

चंडीगढ़ ब्लास्ट के आरोपियों की मदद करेगा आतंकी पन्नू, सीएम भगवंत मान को दी धमकी

चंडीगढ़ – चंडीगढ़ के सेक्टर 10 स्थित घर पर हुए ग्रेनेड अटैक केस में पुलिस ने आरोपी रोहन मसीह वासी गांव पासिया, अमृतसर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल और गोला-बारूद भी बरामद किया है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सीएम भगवंत मान और पंजाब पुलिस को धमकी दी है।

पन्नू ने सोशल मीडियो पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उसने चंडीगढ़ ब्लास्ट के आरोपियों की कानूनी सहायता करने की बात कही है। आतंकी पन्नू ने अपनी वायरल वीडियो में कहा कि चंडीगढ़ धमाका खालसाई इंसाफ की आवाज बुलंद करता है। संदेश देता है सीएम भगवंत मान को। खाकी का साथ कुर्सी तक का, केसरी से वैर जिंदगी तक का। चंडीगढ़ में ब्लास्ट करने वालों के सिर पर पंजाब पुलिस ने 2 लाख रुपए का इनाम रखा है। सिख फॉर जस्टिस 5 लाख नौजवानों के बचाव पर खर्च करेगी। एसएफजे का संदेश है जसकीरत सिंह चाहल जैसे पुलिस अधिकारियों को। आज भगवंत मान पंजाब के युवाओं का कत्ल गैंगस्टर या आतंकियों के नाम पर करता है। खालसाई इंसाफ की गोली हमेशा पीछा करेगी। एसएफजे पंजाब को आजाद करवाने के लिए वोटों की मुहिम चला रही है। भगवंत मान और पुलिस अधिकारी याद रखें, लिस्टें बनी हैं, चुन-चुन का इंसाफ लिया जाएगा।

इसी के साथ आपको ये भी बता दें कि चंडीगढ़ के घर पर हुए ग्रेनेड अटैक की जिम्मेदारी बब्बर खालसा इंटरनेशनल पहले ही ले चुका है। बीते ही दिन हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासियां नाम के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट डाली गई है, जिसमें इस हमले की जिम्मेदारी लेने के साथ ही जालंधर के नकोदर में 1986 की घटना का जिक्र भी किया है। जिस समय 1986 की घटना हुई थी, रिटायर्ड एसएसपी जसकीरत सिंह पंजाब पुलिस में नकोदर में एसएचओ थे।

बता दें कि कुछ समय पहले ही पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी साझा की है कि पुलिस ने ग्रेनेड फेंकने वाले एक आरोपी रोहन मसीह को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी अमृतसर के गांव पासिया का रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *