February 20, 2026

जिला में छठे दिन 5 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

अब तक कुल 18 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

नारनौल, 10 सितंबर। हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2024 के लिए नामांकन प्रक्रिया के छठे दिन आज जिला में 5 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 12 सितंबर 3 बजे तक चलेगी। नामांकन सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक किया जा सकता है। जिले में अब तक 18 नामांकन भरे गए हैं।
नामांकन के छठे दिन आज महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए एक, अटेली विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन तथा नारनौल विधानसभा क्षेत्र के लिए एक उम्मीदवार ने नामांकन किया। महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्दलीय प्रत्याशी भूप सिंह ने नामांकन भरा। नारनौल विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण कुमार ने तथा अटेली विधानसभा क्षेत्र के लिए इंडियन नेशनल लोकदल एवं बहुजन समाजवादी पार्टी के गठबंधन के प्रत्याशी अतर लाल, सोशलिस्ट यूनाइटेड कम्युनिस्ट ऑफ इंडिया पार्टी से ओमप्रकाश तथा निर्दलीय प्रत्याशी साधना ने नामांकन भरा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *