February 21, 2026

पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के 29 पदक जीतने से देशवासी खुश: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत इस बात से बेहद खुश है कि उसके ‘‘असाधारण’’ ‘पैरा-एथलीट’ ने ‘पैरालंपिक’ खेलों में 29 पदक जीते हैं जो इन खेलों में देश के शामिल होने के बाद से उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ पैरालिंपिक 2024 विशेष और ऐतिहासिक रहा है। भारत इस बात से बेहद खुश है कि हमारे असाधारण पैरा-एथलीटों ने 29 पदक जीते हैं, जो खेलों में भारत के पदार्पण के बाद से अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।’’

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि हमारे खिलाड़ियों की अटूट लगन और अदम्य भावना के कारण मिली है। मोदी ने कहा, ‘‘खेलों में उनके प्रदर्शन ने हमें कई यादगार पल दिए हैं और कई उभरते खिलाड़ियों को प्रेरित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *