February 25, 2026

भारत ने 5जी फ़ोन बनाने में अमेरिका को पीछे छोड़ा

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 5जी फ़ोन उत्पादक देश बना भारत

कुछ साल पहले तक भारत में स्मार्टफोन बनाना सपने जैसा था। भारत में बिकने वाले ज्यादातर स्मार्टफोन को आयत किया जाता था। इसमें सबसे ज्यादा हिस्सा चीन का हुआ करता था। चीन भारत में सस्ते चाइनीज स्मार्टफोन की बिक्री करता था। ऐसे में भारत को चीन के सस्ते स्मार्टफोन का डंपिंग यार्ड कहा जाने लगा था, लेकिन पिछले एक दशक में 5जी स्मार्टफोन बनाने के हालात तेजी से बदलाव हुआ हैं। हालांकि शुरुआत में कई एक्सपर्ट भारत में स्मार्टफोन बनाने को दूर की कौड़ी बता रहे थे, क्योंकि ज्यादातर एक्सपर्ट का मानना था कि चीन के सामने भारत के लिए स्मार्टफोन बनाना और उसे बाकी देशों को देश में एक्सपोर्ट करना मुश्किल होगा। हालांकि आज आंकड़े अलग कहानी बयां कर रहे हैं।

भारत 5जी स्मार्टफोन बनाने वाला दुनिया का दूसरा बड़ा देश बना

काउंटरप्वाइंट रिसर्च रिपोर्ट की मानें, तो भारत ने मौजूदा वक्त में 5G स्मार्टफोन बनाने के मामले में अमेरिका से लीड ले लिया है। मतलब भारत आज के वक्त में अमेरिका से ज्यादा संख्या में 5जी स्मार्टफोन बना रहा है। 5जी स्मार्टफोन बनाने के मामले में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। ऐपल, शाओमी, ओप्पो, वीवो जैसे दुनिया के ज्यादातर दिग्गज ब्रांड भारत में अपने स्मार्टफोन की मैन्यूफैक्चरिंग कर रहे हैं। चीन दुनिया में सबसे बड़ा 5जी स्मार्टफोन बनाने वाला देश है। लेकिन अगर साल दर साल 5जी स्मार्टफोन शिपमेंट की बात करें, तो भारत इस लिस्ट में सबसे आगे है। हां, ये जरूर है कि भारत के लिए चीन एक चुनौती है। लेकिन भारत में 5जी स्मार्टफोन बनने की रफ्तार देख चीन की टेंशन बढ़ सकती है। जहां चीन में 5जी स्मार्टफोन बनाने में 14 फीसद का इजाफा दर्ज किया गया है। वही भारत 60 फीसद की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। भारत की इस रफ्तार के आगे कोई नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *