February 25, 2026

नक्शे पर मुश्किल से मिलने वाले ये छोटे देश भारत से कहीं ज्यादा करते है निर्यात

नई दिल्ली, (एजेंसी): भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था है लेकिन निर्यात के मामले में हम दुनिया के कई छोटे-छोटे देशों से भी पीछे हैं। statista.com के मुताबिक दुनिया के साल 2023 में दुनिया के 16 देशों का एक्सपोर्ट भारत से ज्यादा रहा। इनमें साउथ कोरिया, बेल्जियम, हॉन्ग कॉन्ग, सिंगापुर, ताइवान और यूएई जैसे छोटे देश शामिल हैं। चीन का एक्सपोर्ट तो भारत से करीब आठ गुना ज्यादा रहा। भारत ने 2023 में कुल 432.34 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट किया जबकि दुनिया की फैक्ट्री कहे जाने वाले चीन का एक्सपोर्ट 3,380.02 अरब डॉलर का रहा। चीन के बाद अमेरिका, जर्मनी, नीदरलैंड, जापान, इटली और फ्रांस का नंबर है।अमेरिका ने पिछले साल कुल 2019.54 अरब डॉलर का साजोसामान पूरी दुनिया का बाजारों में एक्सपोर्ट किया। यूरोप की सबसे बड़ी इकॉनमी जर्मनी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। पिछले साल उसका एक्सपोर्ट 1,688.42 अरब डॉलर का रहा था। नीदरलैंड ने पिछले साल कुल 934.57 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट किया। इस लिस्ट में अगला नाम जापान का है जो दुनिया की चौथी बड़ी इकॉनमी है। जापान ने 2023 में 798.25 अरब डॉलर का निर्यात किया। इटली ने 717.32 अरब डॉलर, फ्रांस ने 648.96 अरब डॉलर, साउथ कोरिया ने 648.48 अरब डॉलर और मेक्सिको ने 593.01 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट किया।इस लिस्ट में दसवें नंबर पर हॉन्ग कॉन्ग शामिल है। चीन का हिस्सा बन चुके हॉन्ग कॉन्ग ने पिछले साल कुल 573.87 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट किया। हॉन्ग कॉन्ग मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स का निर्यात करता है। यूएई ने 520.69 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट किया जबकि सिंगापुर का निर्यात 487.78 अरब डॉलर रहा। ताइवान ने इस दौरान 476.25 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट किया। इस लिस्ट में भारत 17वें नंबर पर है। भारत ने पिछले साल 432.34 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट किया। इससे साफ है कि चीन तक पहुंचने के लिए भारत को अभी लंबा रास्ता तय करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *