राजकीय नेहरू पीजी कॉलेज में 8 सितंबर को आयोजित होगी प्रथम ट्रेनिंग
दो शिफ्टों में मतदान कर्मियों की होगी ट्रेनिंग
▪️ डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के लिए प्रथम रेंडमाइजेशन प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। उन्होंने बताया कि राजकीय नेहरू पीजी कॉलेज में आगामी 8 सितंबर को दो शिफ्टों में प्रथम ट्रेनिंग आयोजित की जाएगी।
डीसी ने बताया कि प्रथम रेंडमाइजेशन प्रक्रिया एनआईसी द्वारा सॉफ्टवेयर के माध्यम से की गई है। इसमें पीठासीन अधिकारियों व सहायक पीठासीन अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित गई है। इन अधिकारियों को जिला प्रशासन द्वारा राजकीय नेहरू पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में 8 सितंबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सुबह की शिफ्ट में 9 बजे से ट्रेनिंग दी जाएगी व दोपहर की शिफ्ट में 1 बजे से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार सॉफ्टवेयर के माध्यम से पोलिंग पार्टियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान कम्प्यूटर अपने आप ड्यूटी तय करता है इसमें कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं होता। उन्होंने बताया कि जिले में महिला, युवा व पीडब्ल्यूडी के लिए मॉडल बूथ के तौर पर तैयार किए जाएंगे।
