मूसेवाला के बाद हनी सिंह थे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का टारगेट, हनी सिंह ने बताया क्यों उन्हें भारत छोड़ना पड़ा
नई दिल्ली – एक निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में हनी सिंह ने सनसनीखेज खुलासे किए है। हनी सिंह ने बताया कि आखिर क्यों उन्हें भारत छोड़कर दूसरे देश में रहना पड़ रहा है। पिछले साल हनी सिंह को गोल्डी बराड़ ने जान से मारने की धमकी दी थी। गोल्डी बराड़ वही है जिस गैंग ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को जान से मार दिया था। हनी सिंह ने अब इस बारे में बात की है। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें भारत छोड़ना पड़ा।
इंटरव्यू में हनी सिंह ने बताया कि उन्हें पिछले साल सिद्धू मूसेवाला को मारने वाली गैंग के गोल्डी बराड़ ने धमकी दी थी। हनी सिंह ने बताया कि उनके मैनेजर के पास गोल्डी बराड़ का कॉल आया था। वो फिरौती की मांग कर रहा था। हनी सिंह ने बताया कि जब उनके मैनेजर ने हनी सिंह को बताया कि ऐसा कॉल आया था तो हनी सिंह ने उन्हें सलाह दी कि अगर अब कॉल आता है तो कॉल रिकॉर्डिंग कर लें।
हनी सिंह के मैनेजर ने ठीक वैसा ही किया। हनी सिंह को जब कॉल रिकॉर्डिंग मिली तो उन्हें समझ आया कि मामला गंभीर है। हनी सिंह को जब कॉल रिकॉर्डिंग मिली तो वो भारत में नहीं थे। भारत आकर उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई। जांच के बाद पता चला कि कॉल गोल्डी बराड़ ने ही किया था। इसके बाद, हनी सिंह की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई।
हनी सिंह ने बताया कि जब उनकी सिक्योरिटी बढ़ाई गई उसके बाद से उनकी जिंदगी केवल जिम, घर और स्टूडियो तक सीमित रह गई थी। उन्होंने कहा कि मैं खुलकर कहीं बाहर नहीं जा पा रहा था। इस वजह से ही उन्होंने भारत छोड़ने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि धमकी मिलने के बाद वो खुलकर कहीं पब्लिक के बीच नहीं जा पाते हैं और वो इस चीज को सबसे ज्यादा मिस करते हैं। हनी सिंह ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो दुबई में सबसे ज्यादा सेफ महसूस करते हैं इस वजह से वो दुबई में रहते हैं।
