February 25, 2026

आज से नहीं बनेंगे पासपोर्ट, पहले के अपॉइंटमेंट भी करने होंगे रीशेड्यूल;

चंडीगढ़ : आज से अगले 5 दिनों तक पासपोर्ट नहीं बन सकेंगे।देशभर के पासपोर्ट कार्यालयों में पासपोर्ट विभाग के पोर्टल 29 अगस्त से 2 सितंबर तक बंद रहेंगे। तकनीकी रखरखाव के कारण यह सुविधा 5 दिनों तक उपलब्ध नहीं रहेगी। इसकी जानकारी पासपोर्ट विभाग ने दी है।

इसके अलावा पहले से किए गए आवेदन के बाद अगर आपको 30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच अपॉइंटमेंट मिला है तो इसे किसी अन्य तारीख के लिए रीशेड्यूल करना पड़ेगा। ऐसे में देशभर के आवेदकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में लोग नए आवेदन भी नहीं कर सकेंगे।

इस दौरान आम लोगों के अलावा सभी एमईए, आरपीओ, आईएसपी, डीओपी और पुलिस अधिकारियों के लिए भी सिस्टम उपलब्ध नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *