February 19, 2026

जनता के साथ अन्याय ही नहीं बल्कि बहुत बड़ा जुल्म है- त्रिलोक कपूर

उक्त शब्द भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोकपुर में पालमपुर में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहे।
उन्होंने कहा कि गांव की ग्रामीण व गरीब जनता को आने वाले समय में अपने घर तो दूर की बात एक गौशाला का निर्माण करना भी चुनौती हो जाएगा।
कपूर ने कहा कि इससे पहले जो टीसीपी क्षेत्र में लोग रहते हैं, उनको अपना घर बनाने के लिए टीसीपी के नियमानुसार दस्तावेज पूरा करते-करते दो-दो साल हो गए हैं, न तो इस विभाग में पर्याप्त कर्मचारी हैं और न ही इस विभाग में ऐसे आवश्यक साधन सुविधा हैं, जिससे मकान बनाने वाले व्यक्ति को समय अनुसार टीसीपी विभाग को सहयोग प्राप्त हो सके।
प्रदेश महामंत्री ने कहा कि गांव के गरीब व्यक्ति जिसके पास साथ 7 मरले से कम जगह है वहां पर वह अपना घर नहीं बन सकता है। यही नहीं गांव के गरीब लोगों को घर बनाने के लिए सबसे पहले नक्शा डिज़ाइन करवाना पड़ेगा, फिर प्लाट पास करवाना पड़ेगा, उसके बाद नक्शा पास करवाना पड़ेगा। जिसके पास एक करनाल जगह है उसकी 50% भूमि पर मकान बनेगा बाकी जगह टीसीपी नियमों के अनुसार जगह छोड़नी होगी।
कपूर ने कहा कि हैरानगी का विषय यह है कि पालमपुर के विधायक सरकार में सी पी एस हैं, प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उन्हें शिक्षा और शहरी विकास व नगर नियोजन विभाग से जोड़कर काम दिया है। हमें तो उनसे यह आशा थी कि उन्होंने अपनी विधायक प्राथमिकता में सबसे ऊपर पालमपुर को जिला बनाने का वादा विधानसभा चुनाव में भी जनता के साथ ढोल पीट-पीट कर किया था कि अगर कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई तो सबसे पहले पालमपुर को जिला बनाने का निर्णय होगा।
उन्होंने कहा जिला तो दूर की बात सबसे पहले विकासखंड कार्यालय चचिंया की उप तहसील, वनूरी का आई पी एच सब डिवीजन, कंडवाडी का सी एच सी, खयांपट का वेटरिनरी हॉस्पिटल, मतेहाद की आयुर्वैदिक डिस्पेंसरी और टांडा स्वास्थ्य केंद्र में ताला लगाकर पालमपुर की जनता को पहले उपहार दिया गया।
कपूर ने कहा पिछले दो वर्षों में पालमपुर के समुचित विकास की चर्चा करना तो समय की बर्बादी है, लेकिन मुख्यमंत्री ने जो शिक्षा और नगर नियोजन विभाग उनके सीपीएस के रूप में बैसाखी के शुभ अवसर पर उसका पहला तोहफा कृषि विश्वविद्यालय की 112 हेक्टेयर जमीन बड़ी कमीशन की आड़ में टूरिज्म विलेज को विशेष उपहार में देने का निर्णय लिया और अब दूसरा जन्माष्टमी का तोहफा ग्रामीण जनता को टीसीपी में पालमपुर के ग्रामीण क्षेत्र को जोड़कर अपनी दोगली वचनबद्धता को पूरा कर दिया है।
कपूर ने कहा कि मैं इस अवसर पर पालमपुर की जनता से यह कहना चाहता हूं कि इस व्यवस्था परिवर्तन की सरकार के स्वभाव का अंदाजा लगाना बहुत ही मुश्किल है। भविष्य में भी आने वाले त्योहारों में क्या-क्या और तोहफे मिल सकते हैं यह कहना भी अनुचित नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि मैं भाजपा के एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में इतना ही विश्वास दिला सकता हूं कि जब भी भाजपा की सरकार सत्ता में आएगी हम जरूर पालमपुर के इस ग्रामीण क्षेत्र को टीसीपी के मकड़ जाल से बाहर करने का मजबूती से पक्ष रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *