February 20, 2026

विकसित भारत की नींव हो रही है मजबूत , मन की बात कार्यक्रम में बोले प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली : पीएम मोदी आज देश की जनता से मन की बात कर रहे हैं। पीएम मोदी इस कार्यक्रम के जरिए देश के विकास पर चर्चा कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि 23 अगस्त को चंद्रयान 3 की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की उपलब्धि देश कभी नहीं भूल सकता है। पीएम ने कहा कि आज हम स्पेस सेक्टर के दिग्गजों के साथ बातचीत करेंगे। पीएम ने कहा कि हम तकनीक से देश को होने वाले फायदे पर बात करेंगे।पीएम ने कहा कि 21वीं सदी के भारत में कितना ही कुछ ऐसा हो रहा है, जो विकसित भारत की नींव मजबूत कर रहा है। जैसे इस 23 अगस्त को ही हम सब देशवासियों ने पहला नेशनल स्पेस-डे मनाया, क्योंकि चंद्रयान 3 ने इसी दिन बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। पीएम ने कहा कि आज स्टार्टअप के जरिए युवा तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

पीएम ने कहा कि हर बार की तरह हमने लोगों से 15 अगस्त को तिरंगा लहराने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि इस अपील के चलते कश्मीर से अरुणाचल तक तिरंगा यात्रा निकली और इसने एक भारत श्रेष्ठ भारत का नजारा दिखाया। पीएम ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में लोगों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली और लोगों ने तिरंगे के साथ अपनी फोटो भी पोस्ट की।

पीएम ने कहा कि इस साल मैंने लाल किले से बिना राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले एक लाख युवाओं को राजनीतिक सिस्टम से जोड़ने का आह्वान किया है। मेरी इस बात पर जबरदस्त प्रतिक्रिया हुई है। इससे पता चलता है कि कितनी बड़ी संख्या में हमारे युवा, राजनीति में आने को तैयार बैठे हैं। बस उन्हें सही मौके और सही मार्गदर्शन की तलाश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *