February 19, 2026

दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री को आया हार्ट अटैक, सीआईएसएफ अधिकारी ने बचाई जान

नई दिल्ली : इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर गत सुबह एक यात्री अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। सीआईएसएफ के एक कर्मी ने तुरंत सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देकर उसकी जान बचाई।

घटना एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर हुई, जहां यात्री अर्शीद अयूब इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से श्रीनगर जा रहे थे। फ्लाइट का इंतजार करते समय उनके सीने में अचानक तेज दर्द हुआ, जिससे वह कार्डियक अरेस्ट का शिकार होकर बेहोश हो गए।सीआईएसएफ कर्मी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सीपीआर दिया, जिससे यात्री की जान बच गई। अर्शीद अयूब को तुरंत इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *