February 25, 2026

बांके बिहारी मंदिर ने जारी की गाइडलाइन,

मंगला आरती में भीड़ का हिस्सा बनने से बचें भक्त

वृंदावन : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या को मैनेज करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों मंदिर में दर्शन करने के दौरान एक व्यक्ति की भीड़ में दम घुटने के कारण मौत हो गई थी। वहीं अब बांके बिहारी मंदिर के अधिकारियों ने गाइडलाइंस जारी की है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर साल में एक ही दिन होने वाली मंगला आरती में भक्तों की भीड़ का आंकलन करते हुए मंदिर प्रबंधन ने देश भर के श्रद्धालुओं के लिए गाइडलाइन जारी कर भक्तों से भीड़ का हिस्सा न बनने की अपील की है। मंदिर प्रबंधन ने अपील की है कि उत्सव के दिन बीमार, दिव्यांग, बुजुर्ग व बच्चों को लाने से बचें और महिलाएं भी चिकित्सीय परामर्श लेने के साथ दवा आदि लेने के बाद ही मंदिर आए।

बांके बिहारी मंदिर में 27 को मनेगी जन्माष्टमी
मंदिर प्रबंधन ने मंगलवार को गाइडलाइन जारी की। मंदिर प्रबंधन ने कहा है कि 27 जुलाई को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मंदिर में मनाई जाएगी। ऐसे में 27 व 28 के बीच की रात दो बजे ठाकुर बांकेबिहारीजी की मंगला आरती होगी। मंगला आरती दर्शन को भक्तों की भारी भीड़ मंदिर में उमड़ती है। बीमार, बुजुर्ग, बच्चों और दिव्यांग श्रद्धालु इस दिन दर्शन का कार्यक्रम न बनाएं।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर होने वाली मंगला आरती में श्रद्धालु भीड़ का आकलन करके ही दर्शन के लिए आएं। पुलिस द्वारा तय रूट प्लान के अनुसार ही श्रद्धालु एंट्री पाइंटों पर जूते उतारकर आएं। जूता उतारने की व्यवस्था मंदिर के आसपास नहीं है। मंदिर के अंदर और रास्तों में सेल्फी लेने से बचें तथा कीमती आभूषण पहनकर मंदिर न आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *