February 19, 2026

नशा तस्करी में पकड़े गये आरोपी के परिजनों ने पुलिस पर ही झूठे आरोप लगाए

यह नशे के खि़लाफ़ पंजाब पुलिस की लड़ाई को कमजोर करने की साजिश तो नहीं?

जालंधर : नशा तस्करी और हवाला राशि के साथ पकड़े गए आरोपी के परिवारजनों द्वारा पुलिस पर ही झूठे आरोपों ने शहर में चर्चा छेड़ दी है कि क्या यह नशे के खि़लाफ़ पंजाब पुलिस की लड़ाई को कमजोर करने की साजिश है। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने कमिश्नर ऑफ़ पुलिस स्वप्न शर्मा के नेतृत्व में नशे और गैंगस्टरों के खि़लाफ़ बड़ी जंग छेड़ी हुई है।

इसी के चलते जालंधर पुलिस ने राज्यभर में सबसे ज़्यादा नशे की खेप एवं हवाला राशि बरामद करते हुए कई गैंगस्टर भी सलाख़ों के पीछे डाले हैं परंतु नशे और गैंगस्टरों के खि़लाफ़ यह जंग कई तत्वों को हज़म नहीं हो रही है जिस के चलते आज जालंधर में प्रेस वार्ता करके पुलिस के अधिकारियों के खि़लाफ़ ही आरोप लगा दिए गए। हालांकि उन आरोपों को साबित करने के लिए इल्ज़ाम लगाने वाले कुछ भी सबूत नहीं दे पाए हैं। इस प्रेस वार्ता का एकमात्र उद्देश्य नशे एवं गैंगस्टरों के खि़लाफ़ लड़ाई लड़ रहे बहादुर अधिकारियों के मनोबल को कमज़ोर कर इस लड़ाई को कमजोर करना लग रहा है। सरहदी राज्य पंजाब में ऐसे षड्यंत्र पहले से ही देखे जाते रहे हैं जहां पुलिस पर दोष लगा कर ग़ैर सामाजिक तत्व अपने फ़ायदे की ताक में रहते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *