February 19, 2026

कोलकाता दरिंदगी मामले पर हरभजन सिंह ने ममता बनर्जी को पत्र लिखा, निर्णायक तरीके से काम करवाने की अपील की

कोलकाता : क्रिकेटर से राजनेता बने हरभजन सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दो पन्नों का पत्र लिखकर कोलकाता दुष्कर्म और हत्या पीड़िता को न्याय मिलने में हो रही देरी पर अपना दुख व्यक्त किया। साथ ही इस मामले पर तेजी से और निर्णायक तरीके से काम करवाने की अपील की।

कोलकाता में 9 अगस्त को हुई एक शर्मनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। सभी देशवासियों के मन में आक्रोश और विरोध पनप रहा है। हरभजन का ये पत्र उसी दुख और आक्रोश को दर्शा रहा है, क्योंकि इस मामले के करीब 9 दिन बीत चुके हैं लेकिन दोषी अभी भी कानून की पकड़ से बाहर हैं।कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के दुष्कर्म-मर्डर केस के विरोध में देशभर में डॉक्टरों के प्रोटेस्ट का आज 9वां दिन (18 अगस्त) है। 31 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना पर हरभजन सिंह ने सीएम ममता बनर्जी से एक खास अपील की। हरभजन ने इस मुद्दे पर एक वीडियो भी शेयर किया।

हरभजन ने कहा, “जो कोलकाता में देश की बेटी के साथ हुआ, वो बहुत गलत हुआ। उसको इंसाफ दिलाने के लिए हम सबको आगे आना चाहिए, बजाय की इसे हम पॉलिटिकल मुद्दा बनाए। मेरी सभी अधिकारियों से विनती है कि इस मामले में उस बेटी को जल्द इंसाफ मिले, क्योंकि वो तो अब इस दुनिया में नहीं रही लेकिन हम नहीं चाहते हैं कि आने वाले समय में कोई ऐसा काम हो जिससे हमारा सिर शर्म से झुक जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *