आईएएस मनदीप सिंह बराड़ 3 वर्ष के लिए चंडीगढ़ के नए होम सेक्रेट्री होंगे
प्रति नियुक्ति पर मिला नया कार्यभार
चंडीगढ़ – हरियाणा कैडर के आईएएस मनदीप सिंह बराड़ 3 वर्ष के लिए प्रति नियुक्ति पर चंडीगढ़ नियुक्ति होगी। चंडीगढ़ के नए होम सैक्रेटरी मनदीप बराड़ होंगे। वर्तमान में डीजीआईपीआर हैं, हरियाणा सरकार में नियुक्त है। मनदीप सिंह बराड़ चंडीगढ़ के डीसी पद पर भी 2018 में लगे थे। तब चंडीगढ़ में इन्होंने 2021 तक यह पदभार संभाला। इन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ ग्रैजुएशन कर रखी है। हरियाणा में अंबाला,यमुनानगर,पंचकुला वा करनाल के डी सी भी रह चुके हैं।इनकी अधिकांश शिक्षा चंडीगढ़ की ही है। होम सैक्रेटरी के लिए हरियाणा के तीन आईएएस अधिकारियों के नामों का पैनल भेजा गया था जिनमें मनदीप बराड़ के नाम की स्वीकृति मिली है। केंद्र शासित राज्य चंडीगढ़ में गृह सचिव का जिम्मा हरियाणा के आईएएस अधिकारी को मिलता है। नए गृह सचिव चंडीगढ़ लगाने के लिए हरियाणा की तरफ से तीन आईएएस अधिकारियों का पैनल भेजा गया था।-तीन नाम में डॉक्टर अमित कुमार अग्रवाल मनदीप सिंह बराड़ तथा जे गणेशन के नाम शामिल हैथे। मनदीप सिंह बराड़ चंडीगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर पहले भी डीसी चंडीगढ़ के रूप में काम कर चुके हैं।
हरियाणा कैडर के डा. अमित कुमार अग्रवाल 2003 बैच के हैं, जबकि मनदीप सिंह बराड़ 2005 बैच के अधिकारी हैं तथा जे गणेशन 2006 बैच के अधिकारी है।वर्तमान में डॉक्टर अमित कुमार अग्रवाल हरियाणा के मुख्यमंत्री के एडिशनल प्रिंसिपल सेक्रेटरी लगे हुए हैं। जब की मनदीप सिंह बराड़ डीजीपीआर हरियाणा लगे हुए हैं। जे गणेशन शेफर्ड में एमडी के रूप में कार्य कर रहे हैं। अमित अग्रवाल राज्यपाल के सचिव, आबकारी एवं कराधान विभाग के आयुक्त व शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक का जिम्मा संभाल चुके हैं।गुरुग्राम में असिस्टैंट कमिश्नर, हिसार में एसडीएम, पानीपत में एडीसी, फरीदाबाद में हूड्डा प्रशासक, यमुनानगर, हिसार, पलवल, रोहतक फरीदाबाद में उपायुक्त वा डीजीआईपीआर भी रहे।
मूल रूप से जयपुर के निवासी डा. अमित कुमार अग्रवाल ने वहीं के एसएमएस मैडीकल कालेज से एमबीबीएस की पर न तो प्राइवेट और न ही सरकारी किसी भी स्तर पर डा. के तौर पर प्रैक्टिस की। इन्हें चैलेंजिंग काम करना पसंद था और वह आईएएस की तैयारी में जुट गए और इन्होंने अपने टारगेट को एचीव किया। बेहद मिलनसार और मधुभाषी बराड़ पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान और मनोविज्ञान में कला स्नातक की डिग्री के साथ कानून स्नातक हैं। उनके पास स्वास्थ्य, शिक्षा, गरीबी उन्मूलन, सामाजिक कल्याण और समाज के वंचित समूहों के सशक्तिकरण, ढांचागत विकास, महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में सार्वजनिक समस्याओं से निपटने का प्रशासनिक अनुभव है। ग्रामीण विकास और शहरी शासन के बड़े अनुभव वाले बराड़ कई जिलों के उपायुक्त (जिला प्रशासनिक प्रमुख) होने के अलावा उनके पास हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री के साथ काम करने सहित कई राज्य नीति प्रशासन कार्यों को संभालना शामिल है। मंदीप राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सार्वजनिक कल्याण के लिए नीति डिजाइन और बड़े पैमाने पर कार्यक्रमों के कार्यान्वयन से जुड़े पदों पर भविष्य के कार्यों के लिए अपने कौशल को उन्नत करने के लिए तत्पर हैं।
धर्मपत्नी भी है वरिष्ठ आईएएस अधिकारी-
बता दें कि मनदीप सिंह बराड़ की धर्मपत्नी आशिमा बराड़ भी बेहद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। जिन्हें भी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मुख्यमंत्री द्वारा सोपी गई है। वह फिलहाल एडिशनल प्रिं. सैक्रेटरी टू सीएम है। उनके पास भी कई महत्वपूर्ण विभागों के नेतृत्व का अनुभव प्राप्त है। उनकी गिनती भी बेहद सुलझे हुए अधिकारियों में आती है। शहरी संपदा के महानिदेशक जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ वह चिकित्सा, शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं। बेहद ईमानदार और अनुशासन प्रिय आशिमा बराड़ भी मुख्यमंत्री के बेहद नजदीक अधिकारियों में से एक हैं। आईएएस अधिकारी 2005 कैडर मंदीप बराड़ इससे पूर्व हरियाणा के कई जिलों के उपयुक्त रह चुके हैं! जिसमें यमुनानगर व कुरुक्षेत्र सहित प्रदेश के कई जिलों में प्रशासनिक अधिकारी रह चुके हैं! इसके अलावा केंद्र प्रशासित राज्य चंडीगढ़ के उपयुक्त भी रहे हैं, वहीं उनकी धर्मपत्नी आशिमा बराड भी एक आईएएस अधिकारी हैं जो कि मुख्यमंत्री कार्यालय में उप प्रधान सचिव मुख्यमंत्री के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं। एक बार फिर से उनकी नियुक्ति अतिरिक्त प्रधान सचिव मुख्यमंत्री के रूप में एक दिन पहले ही हुई है इससे पूर्व मंदीप बराड़ भी उप प्रधान सचिव मुख्यमंत्री के रूप में सेवाएं दे चुके हैं इसके अलावा इनके पिता जेएस बराड माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के जस्टिस रह चुके हैं इन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से कानून में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की वही चंडीगढ़ और इंडिया से स्नातक सामाजिक विज्ञान राजनीतिक व मनोविज्ञान की शिक्षा प्राप्त की है।
