February 15, 2026

भारत निर्वाचन आयोग ने की 15वीं हरियाणा विधानसभा आम चुनाव कार्यक्रम की घोषणा: डीसी

  • हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीट पर 1 अक्टूबर को होगी वोटिंग, 4 अक्टूबर को घोषित होंगे नतीजे
  • डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने दी जानकारी

जिला झज्जर की चार विधानसभा सीट बेरी,बहादुरगढ़, झज्जर और बादली के लिए होंगे चुनाव

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार की ओर से हरियाणा के 15वीं विधानसभा आम चुनाव 2024 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा आम चुनाव 2024 की घोषणा के साथ ही संपूर्ण हरियाणा प्रदेश सहित झज्जर जिला में आदर्श आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण, स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *