February 14, 2026

मुख्यमंत्री ने जालंधर में फहराया तिरंगा, कहा- अब जल संकट से निपटने के लिए आंदोलन की जरूरत

जालंधर। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में झंडा फहराया। पंजाब के लोगों के नाम अपने संदेश में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि देश की आजादी में जितने भी आंदोलन हुए उनमें पंजाबियों ने अग्रणी भूमिका निभाई है। मान ने कहा कि आज का दिन बड़ी कीमत चुकाकर हासिल हुआ है। हमें अपने अनमोल नायकों के जीवन का बलिदान देकर आजादी प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि आजादी हमें बहुत महंगी पड़ी है, लेकिन इसके बावजूद पंजाबियों ने देश के विकास में जो योगदान दिया है, उसकी मिसाल दुनिया में कहीं नहीं मिल सकती।

पंजाब के किसान ने धरती खोदकर सोना उगाया, जिससे देश का अनाज भंडार भी छोटा हो गया। पहले जिन देशों से हम कभी अनाज लेते थे, आज हम उन देशों को अनाज दे रहे हैं। हरित क्रांति की कीमत भी हमें चुकानी पड़ी, हमारा पानी 600-600 फीट नीचे चला गया, आज पंजाब जल संकट से जूझ रहा है। इस‌ संकट से निपटने के लिए भी आंदोलन करना होगा। इसके लिए आम आदमी पार्टी लगातार काम कर रही है। जिसके लिए पुरानी नहरों सुए, कसियो में पानी लाया गया है। पाइप बिछाए जा रहे हैं, खेतों तक पानी पहुंचाया जा रहा है।

भगवंत मान ने कहा, हमने शहीद ए आजम भगत सिंह के गांव जा कर शपथ ली। इससे हमें जिम्मेदारी का एहसास होता है। मालवा नहर बन रही है। आजादी के बाद आज तक एक भी नहर का निर्माण नहीं किया गया। यह नहर दो लाख एकड़ भूमि के लिए जीवन रेखा साबित होगी।

उन्होंने कहा कि ओलंपिक में पदक जीतने वाली हॉकी टीम में 10 खिलाड़ी पंजाब के हैं। इन खिलाड़ियों को जल्द ही सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीर जवानों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *