February 14, 2026

सर्वहितकारी विद्यामंदिर में भारत देश का 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

संदीप गिल, नंगल, 15 अगस्त 2024 को नंगल के सर्वहितकारी विद्यामंदिर (प्ले-वे एवं प्राईमरी पाठशाला) शिशु वाटिका में भारत देश का 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यामंदिर के अध्यक्ष इंजीनियर कृष्ण कान्त सूद द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया। इस गौरवमय अवसर पर स्कूल के नन्हें-मुन्ने शिशु विद्यार्थियों ने देशभक्तिपूर्ण प्रस्तुतियों से समय बाँधा। अध्यक्ष इंजीनियर सूद ने अपने संबोधन में सभी को 78वें स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान हुए शहीदों को स्मरण करके कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों के माता-पिता और अभिभावकों को बच्चों में बचपन से ही देशभक्ति विकसित करने के लिए उनको अभिवादन करते समय ‘गुड-मार्निंग, गुड-ईवनिंग, गुड-नाईट, हेलो’ इत्यादि की बजाय ‘जय-हिंद, जय-भारत’ कहने की आदत डालने हेतु प्रेरित किया। तदुपरांत सभी को लड्डुओं से मुंह मीठा करवाया गया। इस अवसर इंजीनियर कृष्ण कान्त सूद के साथ उनकी धर्म-पत्नी व भारत विकास परिषद की पूर्व अध्यक्षा रेनू सूद, इंचार्ज राज रानी, कोआर्डिनेटर मोनिया डडवाल, पूजा सोनी एवं अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *