पेरिस ओलंपिकः विनेश फोगाट को नहीं मिलेगा मैडल, सीएएस ने खारिज की अपील
पैरिस – पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद भारतीय फैंस को तगड़ा झटका लगा है। कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स ने स्टार रेसलर विनेश फोगाट की अपील खारिज कर दी है। इससे स्पष्ट है कि अब फोगाट को कोई मैडल नहीं मिलेगा। पहले विनेश की अपील पर खेल पंचाट (कैस) 13 अगस्त को फैसला सुनाने वाला था फिर इसे 16 अगस्त तक के लिए टाल दिया गया था। अब खबर आ रही है कि विनेश की याचिका को ही ठुकरा दिया गया है। यहां बताना जरूरी हो जाता है कि पिछले हफ्ते अपने लगातार तीन बाउट जीतकर विनेश फोगाट को महिलाओं की 50 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल से ठीक पहले अमेरिका की सारा हिल्डेब्रांट के खिलाफ खिताबी मुकाबले से बाहर कर दिया गया था क्योंकि सुबह वजन करते समय उनका वजन निर्धारित सीमा से 100 ग्राम अधिक पाया गया।
