February 13, 2026

खनन मामले में हरियाणा, पंजाब-चंडीगढ़ में ईडी की बड़ी कार्रवाई

122 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच, कांग्रेस एमएलए पंवार-इनेलो नेता का नाम शामिल

चंडीगढ़ – हरियाणा खनन मामले में ईडी की तरफ से हरियाणा के गुरुग्राम के अलावा फरीदाबाद, सोनीपत, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला, चंडीगढ़ और पंजाब के मोहाली में कार्रवाई की गई है। ईडी ने हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के शहरों में 122 करोड़ रुपए की 145 प्रॉपर्टियां अटैच की हैं। इसमें हरियाणा के गुरुग्राम में 100 एकड़ से अधिक की एग्रीकल्चर लैंड भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार ईडी ने इस केस में कांग्रेस के सोनीपत से विधायक सुरेंद्र पंवार, इनेलो नेता और पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के अलावा पीएस बिल्डटेक के मालिक इंद्रपाल सिंह, कांग्रेस नेता मनोज वधवा, कुलविंदर सिंह सहित अंगद सिंह मक्कड़, भूपिंदर सिंह और उनके सहयोगी को आरोपी बनाया है।

गौरतलब है कि हरियाणा और राजस्थान में कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र पंवार का खनन कारोबार है। इससे पहले ईडी इनके ठिकानों पर रेड कर चुकी है। 20 जुलाई को विधायक पंवार को ईडी ने गिरफ्तार किया था। अभी वह अंबाला की जेल में ही बंद हैं। ईडी के वकील के मुताबिक विधायक सुरेंद्र पंवार पर 25 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग ट्रायल का मामला है। विधायक के खिलाफ 8 मामले दर्ज हैं। एक मामला ईडी की टीम ने दर्ज कराया है। जनवरी 2024 में यह मामला दर्ज किया गया था। इसी के साथ आपकों ये भी बता दें कि सोनीपत से विधायक सुरेंद्र पंवार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेंद्र के खास माने जाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *