February 19, 2026

शिअद की तरफ से नई कोर कमेटी का गठन कर दिया गया

अमृतसर, शिअद की तरफ से नई कोर कमेटी का गठन कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार इसमें 23 मेंबर शामिल किए गए है। जबकि चार विशेष आमंत्रित सदस्य रहेंगे।

पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल की तरफ से इस संबंधी फैसला पार्टी की वर्किंग कमेटी में लिया गया है। शिअद की तरफ से गठित कोर कमेटी में एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी का नाम पहले स्थान पर हैं। इसके बाद बलविंदर सिंह भूंदड़, नरेश गुजराल, गुलजार सिंह राणिके, महेश इंदर सिंह ग्रेवाल, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, जनमेजा सिंह सेखों, अनिल जोशी, शरणजीत सिंह ढिल्लों, बिक्रम सिंह मजीठिया, हीरा सिंह गाबड़िया, परमरजीत सिंह सरना, मंजीत सिंह जीके इकबाल सिंह झूंदा, प्रो. विरसा सिंह वल्टोहा, गुरबचन सिंह बब्बेहाली, डॉ. सुखविंदर सुक्खी लखबीर सिंह लोधीनंगल, एनके शर्मा, मनतार सिंह बराड़, हरमीत सिंह संधू, सोहन सिंह ठंडल और बलदेव सिंह खैहरा का नाम शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही शिअद की तरफ से जो आमंत्रित सदस्य बनाए है। उनमें संसद में जो पार्टी का नेता होगा, उसे जगह दी जाएगी। इसके अलावा यूथ अकाली दल के प्रधान, स्त्री अकाली दल के नेता और शिरोमणि अकाली दल के लीगल विंग के हेड को स्पेशल सदस्य बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *