February 20, 2026

हरियाणा सरकार द्वारा किसानों का 133 करोड़ का कर्ज माफ करने का ऐलान

अब एमएसपी पर खरीदी जाएंगी सभी फसलें

कुरुक्षेत्र – हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने बड़ा ऐलान किया है। हरियाणा सरकार ने किसानों का 133 करोड़ 55 लाख रुपए का कर्ज माफ करने का ऐलान कर दिया है।

कुरुक्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किसानों के कर्ज माफ का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि किसान पुराने बंद हो चुके ट्यूबवेलों को दूसरी जगह लगा सकेंगे। इसमें उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार अब प्रदेशभर में सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदेगी। बता दें कि पहले 14 फसलों की खरीद होती थी। कुरुक्षेत्र रैली में मुख्यमंत्री ने शंख बजाकर चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद किया। साथ ही दावा किया कि हरियाणा में तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनेगी। इस रैली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता यहां मौजूद थे।

भाजपा के हरियाणा प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हरियाणा के किसानों के लिए सौगात की झड़ी लगा दी है। हरियाणा ऐसा पहला राज्य होगा, जिसमें हर फसल एमएसपी पर खरीदी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *