February 21, 2026

मनु भाकर की जीत के पीछे भगवान की शक्ति, मां ने किए कई बड़े खुलासे

नई दिल्ली – पेरिस ओलंपिक 2024 के चौथे दिन भारतीय शूटर मनु भाकर और सरबजोत स‍िंह ने देश की झोली में दूसरा मेडल डाल दिया। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में मनु भाकर और सरबजोत ने ओह ये जिन और ली वोनहो को मात देकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनु भाकर और सरबजोत स‍िंह को ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतने पर बधाई दी है। वहीं मनु भाकर की जीत के बाद उनकी मां ने कई बड़े खुलासे किए है।

महसूस की भगवान की शक्ति

मनु की मां बताती हैं कि मैंने इस दुनिया में भगवान की शक्ति को महसूस किया है। आज उसी का परिणाम है कि भगवान ने मनु को यहां तक पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि मैं और मेरे पति व बेटा हनुमान जी के भक्त हैं। हम तीनों हनुमान जी की भक्ति में लीन रहते हैं। सुमेधा भाकर ने बताया कि जब से मनु ने ट्रायल की है, मैं जब से ही तप करने में लगी हुई हूं। जनवरी से ही सुबह साढ़े चार बजे उठकर रोज तप करती हूं। समेधा बताती हैं कि मैंने भगवान से कहा था कि चाहे मुझे अंगारों पर चलना पड़े लेकिन, इस बार मेरी बेटी को निराश मत करना। लेकिन आज वो तप सफल हो गया है।

मेडल की चाबी से खुलता है घर का दरवाजा

मनु की मां ने यह भी बताया कि मेडल की चाबी से ही मनु के घर का दरवाजा खुलता है। मैच खत्म होने तक घर को अंदर से लॉक कर दिया जाता है। मनु की मां ने बताया है कि जब मनु का कोई मैच होता है तो घरवाले घर को लॉक कर लेते हैं। घर का दरवाजा तब ही खुलता है जब मैच का परिणाम आ जाता है। मां सुमेधा ने बताया कि उन्होंने आज सुबह ही अपने घर का सारा काम कर लिया था। उसके बाद से ही वे और परिवार के सभी सदस्य भगवान हनुमान जी की भक्ति में लीन थे। उन्होंने बताया कि टोक्यो ओलंपिक में मनु की पिस्टल मंगलवार को ही गड़बड़ाई थी। लेकिन आज भी मंगलवार का ही दिन है, इसलिए आज हमारे साथ-साथ भगवान हनुमान जी की भी परीक्षा का दिन था। लेकिन हनुमान जी ने मनु को जो शक्ति दी वो काबिल-ए-तारीफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *