February 26, 2026

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद NEET UG 2024 का रिवाइज्ड रिजल्ट घोषित, यहां करें चेक

नई दिल्ली – नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी परीक्षा का रीवाइज्ड रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 5 मई को नीट यूजी परीक्षा 2024 में भाग लिया है, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जाकर चेक कर सकते हैं। नीट यूजी 2024 रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल यानी एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा। नीट यूजी परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को 50 प्रतिशत अंकों की जरूरत होती है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एनटीए ने नीट यूजी का रीवाइज्ड रिजल्ट जारी किया है। नीट यूजी 2024 रीवाइज्ड रिजल्ट में टॉपरों के नाम बदल गए हैं।

जानकारी के अनुसार अभी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है। वहीं टापर्स लिस्ट थोड़ी देर में जारी की जा सकती है। बता दें कि 23 जुलाई को मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा था कि नीट यूजी री-टेस्ट का आयोजन नहीं किया जाएगा। साथ ही कोर्ट ने एनटीए को आदेश दिया था कि वह फिर से नए सिरे से रिजल्ट घोषित करें। नीट यूजी मामले में सुप्रीम कोर्ट का अंतिम फैसला आने के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि नीट का रिवाइज्ड रिजल्ट दो दिनों के अंदर घोषित कर दिया जाएगा, जिसके बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से आज, 25 जुलाई को संशोधित नतीजे जारी कर दिए गए।

NEET UG 2024 Revised Result ऐसे करें चेक
नीट यूजी की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/NEET/ पर जाएं। यहां नीट यूजी रिवाइज्ड स्कोरकार्ड के लिंक पर क्लिक करें। अब एप्लीकेशन नंबर जन्म तिथि आदि दर्ज करें। स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें। NEET UG 2024 Revised Result link परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी इस लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन नंबर आदि डिटेल दर्ज कर स्कोकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *