February 19, 2026

श्रीजेश ने संन्यास की घोषणा करते हुए बताया कि पेरिस ओलंपिक उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय दौरा होगा

नई दिल्ली,,, भारतीय पुरुष हॉकी टीम के अनुभवी गोलकीपर और कप्तान पीआर श्रीजेश ने आज संन्यास की घोषणा करते हुए बताया कि पेरिस ओलंपिक उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय दौरा होगा। 36 साल के श्रीजेश का यह चौथा ओलंपिक है। उनकी कप्तानी में भारत ने 2016 रियो ओलंपिक में हिस्सा लिया था और टीम आठवें स्थान पर रही थी। पीआर श्रीजेश को पेरिस ओलंपिक गेम्स के लिए पहले ही हॉकी टीम में चुना जा चुका है। ऐसे में टूर्नामेंट में जो भी टीम इंडिया का आखिरी मैच होगा, वह पीआर श्रीजेश का भी आखिरी मैच होगा।

यही कारण है कि टीम चाहेगी कि वे पदक के साथ अपने करियर को विराम दें। 36 साल के पीआर श्रीजेश ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “जब मैं अंतरराष्ट्रीय हॉकी में अपने अंतिम अध्याय की दहलीज पर खड़ा हूं, तो मेरा दिल कृतज्ञता और आत्मचिंतन से भर गया है। यह यात्रा असाधारण से कम नहीं रही है और मैं अपने परिवार, टीम के साथियों, कोचों और प्रशंसकों से मिले प्यार और समर्थन के लिए हमेशा आभारी रहूंगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *