February 26, 2026

एक शख्स ने खोला जोमैटो का राज, बताया कितना महंगा पड़ता है रेस्टोरेंट के मुकाबले खाना मंगाना

नई दिल्ली : फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो एक और वजह से निशाने पर आ गई है। दरअसल एक यूजर ने सोशल मीडिया पर दो बिल शेयर किए हैं, जिनमें एक जोमैटो का बिल है, जबकि दूसरा रेस्टोरेंट का बिल है। ये दोनों बिल बताते हैं कि जोमैटो का बिल रेस्टोरेंट के बिल से कितना अधिक है।

एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पोस्ट में बताया कि उसके अंकल ने एक जगह से खाना मंगाया। साथ ही उसने दो बिल शेयर किए हैं। जोमैटो पर 6 पीस इडली की कीमत 198 रुपये थी, जबकि रेस्टोरेंट ने सिर्फ 132 रुपये लिए। 2 घी पोडी इडली के लिए जोमैटो ने 132 रुपये का रेट तय किया, लेकिन रेस्टोरेंट ने सिर्फ 88 रुपये लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *