February 20, 2026

बॉलीवुड जगत से शोक भरी खबर सामने आई

मुंबई , बॉलीवुड जगत से शोक भरी खबर सामने आई है। खबर यह है कि अभिनेता और टी-सीरीज़ के को-ओनर कृष्ण कुमार की बेटी तीशा का 20 साल की उम्र में निधन हो गया है। तीशा कैंसर से पीडि़त थी और उसे इलाज के लिए मुंबई से जर्मनी ले जाया गया था। टी-सीरीज़ के प्रवक्ता ने तिशा की मौत कंफर्म की है। 

टी-सीरीज के स्पोक्स ने कहा है, ये परिवार के लिए बेहद मुश्किल समय है और हम रिक्वेस्ट करते हैं कि ऐसे समय में परिवार की प्राइवेसी का ध्यान रखा जाए। कृष्ण कुमार दुआ को बेवफा सनम (1995) में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है और उन्होंने कई फिल्मों लकी: नो टाइम फॉर लव, रेडी, डार्लिंग, एयरलिफ्ट और सत्यमेव जयते का को-प्रड्यूस किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *