सांसद अमृतपाल सिंह ने एनएसए के खिलाफ खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा
चंडीगढ़ : पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के खिलाफ उच्च न्यायालय में इसे नाजायज और अवैध बताते हुए हटाने की अपील की है।
अमृतपाल ने अपनी याचिका में केंद्र और पंजाब सरकार को पक्षकार बनाया है। मामले की सुनवाई अगले हफ्ते होगी। उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि पंजाब सरकार ने उन पर दूसरी बार रासुका लगाने के जो कारण बताए हैं, वे गलत हैं, अब वह सांसद का चुनाव भी जीत गए हैं, जिसके लिए रासुका हटाया जाना चाहिए। गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं और उस पर रासुका लगा हुआ है।
