March 14, 2026

सावन शुरू होने से पहले घर में जरूर कर लें ये काम, हमेशा रहेगी खुशहाली

नई दिल्ली – सावन मास भगवान शिव को सबसे प्रिय माना गया है। इस महीने में देवों के देव महादेव और उनकी अर्धांगिनी जगत जननी माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं। सावन मास के हर सोमवार को सावन सोमवार कहा जाता है। सावन सोमवार पर भगवान शिव की पूजा करना और व्रत रखना सबसे शुभ है। सावन मास की पहली पूर्णिमा को भगवान शिव को जल से स्नान कराने का विशेष महत्व बताया गया है। इस साल सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। ऐसे में सावन शुरू होने से पहले कुछ ऐसे काम आप अपने घर पर कर सकते हैं जिन्हें करने से व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है।

मंदिर की करें सफाई
सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना माना जाता है। इस महीने में शिवजी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। अपने घर के मंदिर में भगवान शिव की पूजा करने से पहले मंदिर की साफ- सफाई जरूर कर लेनी चाहिए अन्यथा आप शिवजी की कृपा से वंचित रह सकते हैं।

हटाएं ये मूर्तियां
सावन के शुरू होने से पहले अपने घर में रखी किसी भी भगवान की खंडित या टूटी-फूटी मूर्ति हटा दें। ऐसी मूर्तियां घर में रखना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसी मूर्तियों से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही घर में शुभता और सकारात्मकता का प्रवेश नहीं हो पाता है, इसलिए खंडित मूर्ति जरूर हटाएं।

घर को करें साफ
सावन का पावन महीना भगवान शिव की पूजा और आध्यात्मिक कार्यों के लिए विशेष का समय होता है। इस महीने में घर की सफाई करना न सिर्फ आपके घर को स्वच्छ और शुद्ध करता है, बल्कि इसके आपके जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। सावन शुरू होने से पहले घर से सभी अनावश्यक सामान हटा दें। टूटे-फूटे सामान, पुराने कपड़े और बेकार की चीजों घर से निकाल देना चाहिए।

सावन शुरू होने से पहले हटाएं प्याज-लहसुन
सावन महीना शुरू होने से पहले अपनी रसोई से प्याज और लहसुन हटा दें। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, लहसुन और प्याज को तामसिक आहार माना गया है। वहीं सावन का महीना पवित्रता और शुभता का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इस माह में तामसिक चीजें नहीं खानी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को अशुभ परिणाम मिलते हैं और भगवान शिव भी क्रोधित हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *