February 20, 2026

हास्टल में रात को होता था गंदा काम, लड़कियों की शिकायत पर वॉर्डन सस्पेंड

इंदाैर – मध्य प्रदेश से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां गर्ल्स हास्टल में रहने वाली छात्राओं ने वार्डन पर आरोप लगाया है कि वह बाहरी पुरुषों को रात में हास्टल में बुलाती है और फिर उनका शराब पीने पिलाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। इसके बाद शराब के नशे में ये लोग लड़कियों से अश्लील हरकतें करते हैं। छात्राओं का आरोप है कि वॉर्डन के कहने पर कुछ लड़कियों को जबरदस्ती बाहर भी ले जाया जाता था। लड़कियों की शिकायत पर वॉर्डन को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मंत्री विजय शाह ने मामले की जांच के लिए एक कमिटी बनाई है। मामला सामने आने के बाद वॉर्डन को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है। मध्य प्रदेश के जनजाति कार्य मंत्री विजय शाह ने शुक्रवार को इंदौर का दौरा किया और छात्रावास की स्थिति का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *