February 15, 2026

प्रियंका चोपड़ा भारत की सबसे कामयाब महिलाओं की फेहरिस्त में टॉप पर

मुंबई,  प्रियंका चोपड़ा के जन्म उत्सव पर हार्दिक शुभ कामनायें। आज के ही दिन प्रियंका ने अपने कदमो से हर मंजिल की ओर जाते लाखों कराेड़ो के दिलो पर घर कर लेिया। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रिंयका चोपड़ा आज 18 जुलाई को 42 साल की हो चुकी हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली में जन्मीं प्रियंका चोपड़ा ने बचपन में कभी रंगभेद का सामना किया, तो कभी तानों से बचने के लिए बाथरूम में छिपकर खाना खाया। इन सबके बावजूद उन्होंने महज 18 साल की उम्र में 90 देशों की खूबसूरत कंटेस्टेंट्स को पीछे कर 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। मिस वर्ल्ड जीतने के बाद प्रियंका ने पहले तमिल सिनेमा में एंट्री ली और फिर बॉलीवुड में। प्रियंका ने लगातार ऐतराज, कृष, फैशन, डॉन 2, अग्निपथ जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम करते हुए खुद को बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस के बीच ला खड़ा किया, लेकिन फिर 2015 के बाद उन्होंने अचानक इंडस्ट्री छोड़ दी।

सालों बाद प्रियंका ने एक पॉडकास्ट में बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूरी नहीं बनाई थी, बल्कि उन्हें कॉर्नर किया गया था। उन्हें मनमुताबिक काम नहीं दिया जा रहा था और वो लगातार होती पॉलिटिक्स से थक चुकी थीं। फिल्में मिलनी बंद हुईं तो प्रियंका की मां ने उनसे कहा था- तुम्हें कमाई का कोई दूसरा जरिया ढूंढना चाहिए। फिर क्या था, प्रियंका ने बतौर सिंगर करियर की दूसरी पारी शुरू की। इंग्लिश गानों से हॉलीवुड में जगह बनाने वालीं प्रियंका के लिए ये बदलाव अहम साबित हुआ। जहां भारत में जेंडर पे गेप एक अहम बहस का मुद्दा है, वहीं प्रियंका ने हॉलीवुड एक्टर्स के बराबर फीस लेकर इतिहास रचा। वो हॉलीवुड में सबसे ज्यादा काम करने वाली इंडियन एक्ट्रेस हैं।

आज वो भारत की सबसे कामयाब महिलाओं की फेहरिस्त में टॉप पर हैं। 

मिस वर्ल्ड जीतने के बाद प्रियंका को अब्बास मस्तान की फिल्म हमराज में कास्ट किया गया था। हालांकि दूसरे वर्क कमिटमेंट होने के चलते बाद में प्रियंका की जगह अमीषा पटेल को कास्ट कर लिया गया।

इसके बाद प्रियंका ने 2002 की तमिल फिल्म थामिजान से एक्टिंग डेब्यू किया था।

एक साल बाद प्रियंका ने सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ फिल्म द हीरोः लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई से बॉलीवुड में एंट्री ली। आगे उन्होंने अक्षय कुमार और लारा दत्ता स्टारर हिट फिल्म अंदाज में काम किया था, जिसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

एक साल बाद 2004 में रिलीज हुईं प्रियंका चोपड़ा की बैक-टु-बैक 3 फिल्में प्लान, किस्मत, असंभव बॉक्स ऑफिस में बुरी तरह फ्लॉप हो गईं। हालांकि इसी साल रिलीज हुई उनकी फिल्म मुझसे शादी करोगी, जबरदस्त हिट रही। ये उस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही, जिससे प्रियंका चोपड़ा को स्टारडम हासिल हुआ।

साल 2007 में उन्होंने दो फ्लॉप फिल्मों सलाम-ए-इश्क और बिग ब्रदर में काम किया। अगले साल 2008 में द्रोणा, गॉड तुस्सी ग्रेट हो, चमकू, लव स्टोरी 2050 जैसी उनकी बैक-टु-बैक 4 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गईं। इसी साल उन्होंने मधुर भंडारकर की फैशन में मॉडल मेघना का रोल कर बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े। साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म फैशन के लिए प्रियंका चोपड़ा को पहला नेशनल अवॉर्ड (बेस्ट एक्ट्रेस) मिला था।

साल 2008 के बाद से प्रियंका के करियर में उतार-चढ़ाव बने रहे। साल में उनकी एक फिल्म हिट तो कई फिल्में फ्लॉप होती थीं। 2008 से 2013 के बीच प्रियंका डॉन 2, बर्फी, अग्निपथ, तेरी मेरी कहानी, जंजीर, कृष 3 जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं।

फिल्म गोलियों की रासलीलाःराम-लीला में प्रियंका चोपड़ा, लीला का लीड रोल निभाने वाली थीं। जुलाई 2012 में सजंयलीला भंसाली ने प्रियंका चोपड़ा को लीला के रोल में कास्ट किया, जो अगस्त 2012 में शूटिंग शुरू करने वाली थीं। लेकिन शूटिंग शुरू होने से पहले संजय ने प्रियंका की जगह दीपिका को कास्ट कर लिया। इस बात से नाराज होकर प्रियंका ने संजय से बातचीत बंद कर दी। हालांकि बाद में उन्हें फिल्म के गाने राम चाहे लीला चाहे में लिया गया। आगे प्रियंका गुंडे, मेरी कॉम, दिल धड़कने दो जैसी फिल्मों का हिस्सा बनीं। साल 2015 में प्रियंका चोपड़ा संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव-मस्तानी में नजर आई थीं, हालांकि फिल्म में उनका सपोर्टिंग रोल था।

साल 2013 के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा को बिग बजट फिल्में मिलना लगभग बंद हो गईं। उन्हें चंद फिल्में जरूर मिलीं, लेकिन उनमें न ही कोई बड़ी स्टारकास्ट थी, न मनमुताबिक रोल।

जब फिल्में मिलनी बंद होने लगीं तो एक रोज प्रियंका की मां ने उन्हें परेशान देखकर कहा था, तुम्हें कमाई का कोई दूसरा जरिया ढूंढना चाहिए। प्रियंका ने मां की बातों को संजीदगी से लिया और विदेशी म्यूजिक कंपनी CAA (क्रिएटिव आर्टिस्ट एजेंसी) से संपर्क किया। उन्होंने 2012 के गाने इन माय सिटी से बतौर सिंगर करियर का नया पड़ाव शुरू किया था।

प्रियंका बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने लॉस एंजिलिस की म्यूजिक कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। आगे उन्होंने एग्जोटिक गाने को आवाज दी, जिसमें उनके साथ पिटबुल नजर आए थे। इस तरह प्रियंका ने हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *