स्विटजरलैंड में सुसाइड मशीन लाने की तैयारी, खुद ही चुन सकेंगे अपनी मौत
नई दिल्ली – स्विटजरलैंड में स्वेच्छा से मौत स्वीकार करने वालों के लिए पोर्टेबल सुसाइड मशीन के इस्तेमाल की तैयारी की जा रही है, जो बिना किसी डॉक्टर की देखरेख के मरने की सुविधा प्रदान करेगी। इसके कुछ महीने में आने की योजना है। स्पेस कैप्सूल जैसी दिखने वाली इस मशीन को सॉर्को नाम दिया गया है। पहली बार साल 2019 में इसका अनावरण किया गया था। यह अपने अंदर ऑक्सीजन को नाइट्रोजन में बदल देती है, जिससे व्यक्ति की होइपोक्सिया से मौत हो जाती है। समाचार एजेंसी एएफफी ने लास्ट रिजॉर्ट संगठन के हवाले से कहा कि उसे स्विटजरलैंड में इस मशीन के इस्तेमाल में कोई समस्या नहीं दिखती। स्विटजरलैंड में विशेष परिस्थितियों में अपना जीवन लेने की अनुमति दी जाती है।
मरने के लिए ये बटन दबाएं
द लास्ट रिजॉर्ट के मुख्य कार्यकारी फ्लोरियन विलेट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इसका इस्तेमाल बहुत जल्दी शुरू होने की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘मैं मरने के लिए इससे अधिक सुंदर तरीके की कल्पना नहीं कर सकता।’ सुसाइड मशीन में मरने की इच्छा रखने वाले व्यक्ति को पहले अपनी मानसिक क्षमता का मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन पास करना होगा, जो स्विटजरलैंड में एक प्रमुख कानूनी आवश्यकता है। सारकोस के आविष्कारक फिलिम नीत्शे ने बताया कि ‘इसके बाद व्यक्ति को कैप्सूल में चढ़ता है और ढक्कन बंद करता है। मशीन अंदर लेटे शख्स से पहले से रिकॉर्ड किए गए सवाल पूछती है, जैसे कि वे कौन हैं, वे कहां हैं और क्या उन्हें पता है कि बटन दबाने पर क्या होता है।
