February 15, 2026

जम्मू कश्मीर: स्कूल में बने अस्थायी सुरक्षा शिविर पर आतंकियों ने की फायरिंग, दो जवान घायल

डोडा : जम्मू-कश्मीर के डोडा में गुरुवार तड़के आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो सैनिक घायल हो गए। सेना के अधिकारियों ने जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ कास्तीगढ़ इलाके के जद्दन बाटा गांव में देर रात करीब दो बजे हुई। तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने एक सरकारी स्कूल में स्थापित अस्थायी सुरक्षा शिविर पर गोलीबारी कर हमला किया। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों पक्षों के बीच एक घंटे से अधिक समय तक गोलीबारी जारी रही।

अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों की गोलीबारी में दो सैनिक मामूली रूप से घायल हो गए। वहीं आतंकवादियों को बाहर निकालने के प्रयास अभी भी जारी हैं। सोमवार और मंगलवार रात को आतंकवादियों ने गोलीबारी में एक कैप्टन समेत चार सैन्यकर्मियों की हत्या कर दी थी। इसके बाद देसा और आसपास के वन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *