साइबर ठग इन दिनों पार्ट टाइम जॉब ढूढने वालों को निशाना बना रहे
नई दिल्ली , साइबर ठग इन दिनों पार्ट टाइम जॉब ढूढने वालों को निशाना बना रहे हैं। दरअसल, वह जॉब ढूंढने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं, जिससे साइबर ठग उनकी डिटेल हासिल कर लेते हैं और फिर रिक्रूटमेंट एजेंसी या फिर किसी कंपनी का HR मैनेजर बनकर कॉल करते हैं। जब एक बार शिकार पार्ट टाइम नौकरी के झांसे में फंस जाता है तो फिर उससे वो संभलने का मौका दिए बिना उसका बैंक अकाउंट पूरा साफ कर देते हैं।
नौकरी के ऑफर लेटर के जरिए साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें पुलिस ने अलर्ट करते हुए कहा है कि किसी भी अनजान पार्ट टाइम नौकरी के लिंक पर क्लिक ना करें। क्योकि ये अकाउंट और पर्सनल डिटेल जानने वाले मैलवेयर का लिंक हो सकता है।
