February 27, 2026

गौतम गंभीर को भारतीय टीम का हेड कोच नियुक्‍त

मुंबई(, पूर्व भारतीय सलामी बल्‍लेबाज गौतम गंभीर को भारतीय टीम का हेड कोच नियुक्‍त कर दिया गया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। गंभीर अब राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे। टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्‍त हो गया था।

जय शाह ने एक्‍स पर लिखा, मुझे गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच के रूप में स्वागत करने हुए बेहद खुशी हो रही है। आधुनिक क्रिकेट तेजी से विकसित हुआ है और गौतम ने इस बदलते समय को करीब से देखा है। अपने पूरे करियर में कठिनाइयों का सामना करने और विभिन्न भूमिकाओं में शानदार प्रदर्शन करने के बाद, मुझे विश्वास है कि गौतम भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए एक सही व्यक्ति हैं। टीम इंडिया के लिए उनका स्पष्ट दृष्टिकोण, उनके ढेर सारे अनुभव के साथ मिलकर, उन्हें इस रोमांचक और सबसे ज्यादा डिमांडिंग इस कोचिंग रोल को निभाने के लिए पूरी तरह से सक्षम बनाता है। बीसीसीआई इस नई यात्रा पर उनका पूरा समर्थन करता है।

गंभीर को इंटरनेशनल या डोमेस्टिक लेवल पर कोचिंग का कोई अनुभव नहीं है, वह 2 IPL फ्रेंचाइजी में कोचिंग स्टाफ के इंचार्ज रहे हैं। IPL 2022 और 2023 में वे लखनऊ सुपर जाइंट्स के मेंटर थे, वहीं 2024 सीजन में KKR के साथ जुड़े। गंभीर ने LSG में रहते पहले दोनों सीजन में टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया। वहीं, इस सीजन KKR को चैंपियन बनाया।

गंभीर बतौर खिलाड़ी 2007 में भारत की टी-20 वर्ल्ड कप जीत और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीत का हिस्सा थे। उन्होंने 2011 से 2017 तक सात IPL सीजन के लिए KKR की कप्तानी की, और उन्होंने पांच बार प्लेऑफ के लिए भी क्वालिफाई किया। बतौर कप्तान उन्होंने साल 2012 और 2014 में दो खिताब जीते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *