February 27, 2026

टीबी मुक्त जिला बनाने में पंचायतों की सक्रिय भागीदारी जरूरी: डीसी

️ डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए पंचायतों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है, ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति इस अभियान में अपना सराहनीय योगदान दें, जिससे वर्ष 2025 तक प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार किया जा सके। डीसी लघु सचिवालय सभागार में जिला स्तरीय टीबी मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को सम्मानित करने उपरांत अपना संबोधन दे रहे थे।
डीसी ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में टीबी मुक्त पंचायत बनाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त गांव बनने पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ग्राम पंचायत के लिए विशेष योजना चलाई जा रही है जिसके तहत तीन स्तर पर ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। प्रथम चरण में जिले में 26 पंचायत चयनित हुई हैं जो पूर्ण रूप से टीबी मुक्त घोषित की गई हैं। टीबी मुक्त पंचायतों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम बधाई की पात्र हैं।
उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने ग्राम सरपंचों को सम्मानित करते हुए कहा कि देश के विकास को गति देने में आमजन का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। ग्राम पंचायत अपने गांव में रह रहे लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराएं। इससे गांवों का विकास होगा। हमें अपनी ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त पंचायत के साथ-साथ अन्य बीमारियों से भी मुक्ति पाना है। हमें अपने गांव को टीबी मुक्त बनाने के लिए एकजुटता से कार्य करना होगा,तभी प्रधानमंत्री जी का टीबी मुक्त भारत अभियान का सपना साकार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *