February 27, 2026

कठुआ में सेना के वाहन पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, 4 जवान शहीद, 6 घायल

श्रीनगर – कश्मीर में चल रही अमरनाथ यात्रा के बीच जम्मू के जिला कठुआ के पहाड़ी इलाके में सैन्य वाहन पर आतंकियों ने हमला कर दिया। जवानों ने मौका संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की है। दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस हमले में चार जवान शहीद हो गए और छह जवान घायल बताए जा रहे हैं।

हमला होते ही सेना के जवानों ने इलाका घेर लिया है और वे आतंकियों को जवाब दे रहे हैं। सेना के सूत्रों के मुताबिक कठुआ के जिस बदनौता गांव में आर्मी के वाहन पर हमला हुआ है, वे सेना की 9वीं कॉर्प्स के तहत आता है। सूत्रों ने कहा कि आतंकियों की ओर से गाड़ी पर ग्रेनेड फेंका गया। इस हमले में सेना के 4 जवान शहीद हो गए हैं। अटैक होते ही सेना के जवानों ने तुरंत बाहर निकलकर मोर्चा संभाल लिया।

बता दें कि रविवार को कश्मीर घाटी के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने छह आतंकियों को मार गिराया था। जिला कुलगाम में दो अलग-अलग जगह चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के ये सफलता मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *