February 15, 2026

अमृता वड़िंग ने नारी निकेतन में बच्चों का पालन-पोषण व रहन-सहन बारे जानकारी हासिल की

  • बच्चों की देखभाल के लिए प्रबंधकों की प्रशंसा की

जालन्धर , पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान व लुधियाना से सांसद अमरिन्द्र सिंह राजा वड़िंग की धर्मपत्नी बीबी अमृता वड़िंग नारी निकेतन के बच्चों के साथ मुलाकात करने के लिए विशेष तौर पर नारी निकेतन पहुंचीं। नारी निकेतन पहुंचने पर नारी निकेतन ट्रस्ट की महासचिव श्रीमती गुरजोत कौर, ‘अजीत प्रकाशन समूह’ की चीफ एग्जीक्यूटिव श्रीमती सरविन्दर कौर व नारी निकेतन की सी.ई.ओ. नमिता जोशी ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर श्रीमती अमृता वड़िंग ने नारी निकेतन में बच्चों का पालन-पोषण व रहन-सहन बारे जानकारी हासिल की। प्रबंधकों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि नारी निकेतन में बच्चों की देखभाल घर की तरह की जा रही है और बच्चों के खाने-पीने के लिए पौष्टिक भोजन, अच्छे कपड़ों के साथ-साथ पढ़ाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसके अलावा बच्चों को खेल व सभ्याचारक गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी उत्साहित किया जाता है जोकि बच्चों के भविष्य के लिए ज़रूरी है। उन्होंने प्रबंधकों की इसलिए भी प्रशंसा की नारी निकेतन की विवाह लायक बच्चियों को अच्छा वर ढूंढने के पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी करके विदा किया जाता है। इस अवसर पर नारी निकेतन का स्टाफ व बच्चे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *