February 14, 2026

आतंकियों के निशाने पर अमरनाथ यात्रा

कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी, एक जवान शहीद

श्रीनगर – अमरनाथ यात्रा पर आतंकी साया मंडरा रहा है। आज कश्मीर में कुलगाम के अंतर्गत मोदेरगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलाबारी हो रही है। मोदेरगाम में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के छिपे होने की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान एक जगह छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी जवानों ने भी जवाबी फायर की। इस मुठभेड़ में एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेर लिया है। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है।

कश्मीर जोन पुलिस ने जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के मोदेरगाम गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस, सेना की 9 आरआर और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना पर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।उन्होंने कहा कि जैसे ही जवानों की संयुक्त टीमें संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ीं, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की। जिस पर जवाबी कार्रवाई की गई। बता दें कि अमरनाथ शुरू होने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली मुठभेड़ हुई है। 29 जून को अमरनाथ यात्रा शुरू हुई थी। फिलहाल आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *