February 20, 2026

पैरोल के दाैरान पंजाब नहीं आएंगे अमृतपाल, परिवार को फोटो खींचने की मनाही

अमृतसर : अमृतपाल सिंह को मिली चार दिन की पैरोल के आदेशों की कापी आज सामने आई है। अमृतपाल सिंह को डिब्रूगढ़ जेल से लेने के लिए आज श्री गुरु रामदास जी हवाई अड्डे राजासांसी से पंजाब पुलिस के एसपी स्तर के अधिकारियों की अगुवाई में पुलिस टीम रवाना हो गई है। पैरोल के आदेशों की कापी के मुताबिक अमृतपाल सिंह को शर्तों के तहत अस्थायी रूप से रिहाई दी गई है। इस दाैरान वह पंजाब नहीं आ सकेंगे और दिल्ली में परिवार ही उनसे मुलाकात कर सकेगा। मुलाकात के दाैरान परिवार की तरफ कोई फोटो नहीं करवाई जाएगी। आदेशों में लिखा गया है कि पैरोल के दाैरान अमृतपाल सिंह किसी भी तरह का बयान भी नहीं देंगे और दिल्ली में शपथ लेने के बाद उन्हें डिब्रूगढ़ भेज दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *