May 9, 2026

दिल्ली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा

वीडियो में दिख रहा है कि बुलेट सवार दो लड़कियां ऑटो चालक से मारपीट कर रही

नई दिल्ली , दिल्ली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस एक लड़की बेसबैट से ऑटो चालक को पीटती हुई नजर आ रही है। आरोप है कि पहले बेसबॉल के डंडे से पीटा और फिर हाथ के कड़े से सिर पर वार किया, जिससे ऑटो चालक का सिर फट गया। हालांकि, पुलिस के पास अभी शिकायत नहीं पहुंची है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पड़ताल शुरू की गई है।

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो दिल्ली के निहाल विहार इलाके का है। वीडियो में दिख रहा है कि बुलेट सवार दो लड़कियां ऑटो चालक से मारपीट कर रही हैं। लड़की चालक को पीटते हुए ऑटो से बाहर निकालती है और बीच सड़क उसकी जमकर पिटाई कर देती है। वह बेसबैट से भी पीटती दिख रही है।

सड़क पर मौजूद लोग उसे रोकने की कोशिश करते हैं लेकिन वह ऑटो चालक को पीटना जारी रखती है। इस दौरान ऑटो चालक का सिर फट जाता है और वह लहूलुहान हो जाता है। आरोपी लड़की बीच-बचाव करे वाले लोगों से भी भिड़ती दिख रही है। बताया जा रहा है कि ऑटो बुलेट के सामने आ गया था। पुल पर ट्रैफिक होने की वजह से ऑटो वाला रुक गया था और पीछे से लड़की बुलेट का हॉर्न बजा रही थी। ऑटो रास्ते से नहीं हटने की वजह से लड़की को गुस्सा आ गया और उसने पिटाई कर डाली।

वहीं पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि यह वीडियो कब का और कहां का है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *