March 14, 2026

बहुप्रतीक्षित सामाजिक ड्रामा, ‘शेखर कम्मुला की कुबेर’ का नया पोस्टर रिलीज

मुंबई , राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित सामाजिक ड्रामा, ‘शेखर कम्मुला की कुबेर’ का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।

शेखर कम्मुला की कुबेर को आगामी पैन इंडिया फिल्मों में से एक माना जा रहा है। इस फिल्म से रश्मिका मंदाना के ऑफिशियल पहले लुक की झलक सामने आई है।निर्माताओं द्वारा जारी किए गए पोस्टर में रश्मिका के किरदार को गुलाबी सूट पहने और अपने पीछे एक सूटकेस खींचते हुए दिखाई गयी है, जो एक सुनसान जगह लगती है। इससे पहले, शेखर कम्मुला की कुबेर से अभिनेता धनुष और नागार्जुन अक्किनेनी के पहले लुक भी सामने आए थे, जिन्हें देशभर के दर्शकों से उत्साहजनक प्रतिक्रियाएं मिली थीं।

शेखर कम्मुला की ‘कुबेर’ में धनुष, नागार्जुन अक्किनेनी, रश्मिका मंदाना और जिम सर्भ जैसे कलाकार हैं।फिल्म का निर्माण श्री वेंकटेश्वर सिनेमा एलएलपी और एमिगोस क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले सुनील नारंग और पुष्कर राम मोहन राव ने मिलकर किया है। ‘शेखर कम्मुला की कुबेर’ एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे तमिल और तेलुगु में एक साथ शूट किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *