February 15, 2026

17 वर्षीय लड़के ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली

जालंधर , जालंधर में 17 वर्षीय लड़के ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मामला मॉडल टाउन से सामने आया है। मृतक बच्चे की पहचान करणवीर सिंह पुत्र रामचंद्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मां की डांट से परेशान होकर बच्चे ने आत्महत्या की है। मां ने बच्चे को पबजी खेलने से मना किया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जालंधर सिविल अस्पताल भेज दिया है। जल्द ही पुलिस परिजनों के बयानों पर आगे की कार्रवाई करेगी।

करणवीर के पिता रामचंद्र ने बताया कि सुबह-सुबह उनका बेटा करणवीर घर में बैठा हुआ था। कुछ देर बाद उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन तुरंत बच्चे को निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

उधर, जालंधर पुलिस के एसीपी हरजिंदर सिंह ने कहा कि बच्चा मानसिक रूप से परेशान था। वह मॉडल टाउन में किसी के घर में केयरटेकर का काम करता था। पबजी के चलते खुदकुशी वाली बात से उन्होंने इनकार किया है। उन्होंने बताया कि बच्चा प्रवासी परिवार से था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *