February 15, 2026

केजरीवाल को बड़ा झटका, कोर्ट ने 14 दिनों के लिए सीबीआई की न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली : दिल्ली शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक और बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की सीबीआई की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सीबीआई ने कोर्ट से केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में भेजने की अपील की थी।

सीबीआई की ओर से दलील दी गई कि केजरीवाल एक प्रभावशाली राजनेता हैं। वह हिरासत में नहीं रहने पर सबूतों से छेड़छाड़ और गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं। राऊज एवेन्यू स्थित अवकाशकालीन विशेष न्यायाधीश अमिताभ रावत की अदालत ने 26 जून को केजरीवाल को सीबीआई की तीन दोनों की हिरासत भेजने का आदेश दिया था। आज 29 जून को सीबीआई की हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ने उन्हें अदालत में पेश किया।

धन शोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की 21 मार्च को गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में बंद थे। सीबीआई ने केजरीवाल से मंगलवार को पूछाताछ की थी। अदालती आदेश पर पूछताछ के बाद 26 जून को उन्हें औपचारिक रूप से सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले विशेष अदालत की ओर से 20 जून को दी गई जमानत के आदेश पर दिल्ली उच्च न्यायालय की रोक लगा दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *