March 14, 2026

केंद्र सरकार के सामने जनता दल यूनाइटेड कार्यकारिणी की बैठक में बड़ी मांग रखी

नई दिल्ली, केंद्र सरकार के सामने जनता दल यूनाइटेड कार्यकारिणी की बैठक में बड़ी मांग रखी है। नीतीश कुमार की अगुआई में हुई बैठक में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की गई है। बता दें कि यह बैठक नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित की गई थी जिसमें संजय झा को जेडीयू का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बनाने का फैसला किया गया है।

जेडीयू की इस बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि बिहार को लंबे समय से विशेष राज्य के दर्जे का इंतजार है। राज्य के आर्थिक विकास के लिए यह बेहद जरूरी हो गया है। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए एक सीनियर जेडीयू नेता ने कहा, बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग कोई नई बात नहीं है। बिहार की चुनौतियों से निपटने और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए यह मांग लंबे समय से की जाती रही है।

आरक्षण को लेकर मांगा आश्वासन
कार्यकारिणी की बैठक में पास किए गए प्रस्ताव में बिहार राज्य के आरक्षण को बचाने की भी बात कही गई है। हाल ही में राज्य में आरक्षण की सीमा को बढ़ाकर 65 फीदी किया गया था। जेडीयू के प्रस्ताव में कहा गया है कि यह कोटा संविधान के नौवीं अनुसूची में शामिल किया जाए ताकि इसे जूडिशल स्क्रूटनी से बचाया जा सके और इसे लागू करने में दिक्कत का सामना ना करना पड़े। वहीं पार्टी ने हाल ही में लीक हुए नीट के पेपर को लेकर कहा है कि इसकी ठीक से जांच होनी चाहिए। इस तरह से परीक्षा में गड़बड़ी होने से छात्रों का विश्वास डगमगाता है इसलिए परीक्षा को निष्पक्षता के साथ कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *